Popular Posts

सुशांत के बांद्रा के फ्लैट में तांत्रिक पूजा कराने में एक माह में खाते से निकल गए 2.93 लाख

सुशांत के बांद्रा के फ्लैट में तांत्रिक पूजा कराने में एक माह में खाते से निकल गए 2.93 लाख

बाॅलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा वेस्ट स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के स्टेटमेंट के अनुसार 22 जुलाई 2019 काे एक दिन में दाे ट्रांजक्शन हुए। खाते से पूजा सामग्री के लिए 91 हजार निकल गए। सुशांत की बहन मीतू सिंह ने हाल में ही कहा था कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट में तांत्रिक पूजा कराती थी। काला जादू करती थी। सुशांत के गले में जाे ताबीज था, उसे रिया ने दिया था। सूत्राें के अनुसार एक माह में रिया और उनके परिजनाें ने 2.93 लाख रुपए तांत्रिक पूजा कराने, पंडितजी काे दक्षिणा देने आदि में खर्च किए।
जनवरी 2019 में बांद्रा स्थित काेटक महेंद्रा बैंक में सुशांत के खाते में 16 कराेड़ थे। 4 कराेड़ और जमा हुए पर फिलहाल उनके खाते में केवल 5 कराेड़ बचे हुए हैं। सुशांत के पिता ने राजीवनगर थाने में जाे केस दर्ज कराया था, उसमें 15 कराेड़ निकलने की जाे बात उन्हाेंने कही थी उनका अाराेप सही था। सूत्राें के अनुसार काेटक महेंद्रा बैंक से जाे स्टेटमेंट पुलिस काे हाथ लगे हैं उनमें इस बात का जिक्र है कि 4 कराेड़ रुपए सुशांत ने म्यूचअल फंड में निवेश किए थे जबकि 50 लाख रुपए सुशांत ने रिया के साथ यूराेप टूर में खर्च किए।

पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में इस टूर के लिए सुशांत के खाते थॉमस कुक ट्रेवल कंपनी को 50 लाख का भुगतान हुआ था। उनके 20 लाख के हर माह के खर्च में 10 लाख बांद्रा वाले फ्लैट और लोनावाला वाले फार्म हाउस पर होता था। सुशांत ने करीब 10 लाख की फीस 2019 में अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट को दी थी। 2019 में सुशांत सिंह ने अपने एकाउंट से 2 करोड़ कैश निकाले थे। सुशांत जब हिंदूजा हॉस्पिटल में एडमिट थे तो इसी एकाउंट से पेमेंट हुआ था। इसके अलावा उनके एचडीएफसी के अकाउंट में सिर्फ 4 लाख जमा थे। इनमे से उन्होंने सिर्फ 5 हजार की खर्च किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2.93 lakhs taken out of account in one month for conducting tantric puja in Sushant's Bandra flat


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/293-lakhs-taken-out-of-account-in-one-month-for-conducting-tantric-puja-in-sushants-bandra-flat-127579635.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/03/101_1596408050.jpg

0 Response to "सुशांत के बांद्रा के फ्लैट में तांत्रिक पूजा कराने में एक माह में खाते से निकल गए 2.93 लाख"

Post a Comment