Popular Posts

1.06 लाख बूथों के लिए 6 लाख मतदान कर्मियों के इंतजाम में जुटा निर्वाचन विभाग

1.06 लाख बूथों के लिए 6 लाख मतदान कर्मियों के इंतजाम में जुटा निर्वाचन विभाग

कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव कराना निर्वाचन विभाग के लिए बड़ा टास्क बन गया है। विभाग इसकी व्यापक तैयारियों में जुटा है। चुनाव कराने के लिए इस बार सबसे बड़ी जरूरत मतदानकर्मियों की पड़ने वाली है। चुनाव के लिए करीब 6 लाख मतदानकर्मियों की आवश्यकता का आकलन किया गया है। यह जरूरत इसलिए आन पड़ी है कि चुनाव आयोग ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर बिहार में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। बिहार में इस बार 34 हजार अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इसके कारण बिहार में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1 लाख 6 हजार हो गयी है। चुनाव आयोग ने यह तैयारी इसलिए की है, ताकि सभी बूथों पर मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। इसे देखते हुए आयोग ने सभी बूथों पर अधिकतम 1 हजार मतदाताओं की संख्या को सीमित कर दिया है। लेकिन, बनाए गए अतिरिक्त बूथों के लिए अब करीब 1 लाख 80 हजार अतिरिक्त मतदानकर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी।
आपात स्थिति के लिए 10% मतदानकर्मी रहेंगे सुरक्षित
निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक बूथ पर औसतन 5 से 6 मतदान कर्मियों की तैनाती होगी। साथ ही मतदान के लिए बड़ी संख्या में सरकारी सेवकों को पेट्रोलिंग, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी बनाया जाएगा। इसके अलावा 10% मतदान कर्मी सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि आपात स्थिति में उन्हें मतदान केंद्रों पर भेजा जा सके। ऐसे में चुनाव कराने के लिए करीब 6 लाख मतदानकर्मियों की आवश्यकता होगी।

इतनी बड़ी संख्या में सरकारी लोक सेवकों को जुटाना बड़ा टास्क बन गया है। लिहाजा अलग-अलग विभागों के लोक सेवकों के अलावा संविदा पर बहाल कर्मियों का भी आकलन किया जा रहा है। सभी जिलों के डीएम से इसका ब्यौरा भी तलब किया गया है। बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षकों को भी चुनाव में लगाने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों का मानना है कि नियोजित शिक्षकों और अन्य विभागों में संविदा पर बहाल कर्मियों के बिना मतदानकर्मियों की व्यवस्था मुश्किल होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Election Department mobilizing 6 lakh polling personnel for 1.06 lakh booths


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/election-department-mobilizing-6-lakh-polling-personnel-for-106-lakh-booths-127579634.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/03/orig_0521electioncommission_1596408399.jpg

0 Response to "1.06 लाख बूथों के लिए 6 लाख मतदान कर्मियों के इंतजाम में जुटा निर्वाचन विभाग"

Post a Comment