Popular Posts

25 लाख की सांसद निधि से बनने वाले मंगल भवन का कार्य शुरू

25 लाख की सांसद निधि से बनने वाले मंगल भवन का कार्य शुरू

नगर में 25 लाख की सांसद निधि से 2018-19 में नगर में स्वीकृत मंगल भवन का कार्य अब दो साल बाद शुरु हुआ है। इस भवन के बनने से नगर सहित क्षेत्र के लोगों को सामूहिक आयोजनों की दृष्टि से सुविधा मिलेगी। यह भवन नगर में छात्रावास के पास बन रहा है जिसका निर्माण पी डब्लू डी विभाग की देखरेख में हो रहा है। नगर सहित आसपास की बढ़ी आबादी के लिए सुल्तानगंज केंद्र जहां व्यक्तिगत और सामूहिक आयोजन के लिए अभी तक कोई स्थाई व्यवस्था नहीं थी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इसी परेशानी को देखते हुए तत्कालीन सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जनप्रतिनिधियों और जनता की मांग पर यह सौगात दी थी। इस भवन के बनने से लोगों को स्थाई व्यवस्था के साथ कम खर्च में अपने आयोजन करने की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र सोलंकी, राहुल जैन आदि ने बताया कि भवन बनने के बाद ग्रामीणों को बड़ी सौगात होगी।

मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव ने बताया कि लोगों की एक ही मांग पर सुल्तानगंज के लिए तत्कालीन सांसद ने अपनी संसद निधि से 40 लाख की सौगात दी थी। जिसमें 15 लाख सुलभ सुविधा केंद्र के लिए और 25 लाख मंगल भवन के लिए था। सुलभ केंद्र तो बन गया है मंगल भवन भी जल्दी ही बनकर लोगों की सुविधा के लिए तैयार हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work on Mangal Bhawan to be made with MP fund of 25 lakhs started


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/sultanganj/news/work-on-mangal-bhawan-to-be-made-with-mp-fund-of-25-lakhs-started-127576414.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/02/54_1596323853.jpg

0 Response to "25 लाख की सांसद निधि से बनने वाले मंगल भवन का कार्य शुरू"

Post a Comment