सरगना अतुल के साथ उसके दोस्त अभिषेक की भी तलाश
मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का सरगना अतुल अबतक नहीं पकड़ा जा सका है। अब पुलिस उसके साथ-साथ उसके शातिर दोस्त अभिषेक को भी तलाश रही है। अभिषेक बनारस का रहने वाला है। दोनों 2003 में कोटा में एक साथ तैयारी करते थे। वहीं दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद अतुल एनआईटी चला गया और अभिषेक भी कहीं नौकरी करने लगा।
दोनों को जल्द करोड़पति बनना था इसलिए साल 2016 में दोनों ने मिलकर नीट की परीक्षा में धांधली की थी। 2017 में जब दोनों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब यह खुलासा हुआ था कि अतुल अपनी गर्लफ्रेंड को डॉक्टर बनाने के लिए धांधली की थी। अतुल और उज्ज्वल ने मिलकर बिहार विधानसभा में ग्रुप डी में होने वाली बहाली में भी धांधली का प्रयास किया था।
लेकिन वह सफल नहीं हो सका। जानकारी मिली कि उज्ज्वल लगभग दो दर्जन स्टूडेंट से नौकरी करा देने के नाम पर लाखों ठग लिया था। जब बात नहीं बन पाई तो उज्ज्वल ने विधानसभा के गेट पर फर्जी रिजल्ट चिपका दिया। उज्ज्वल के लैपटॉप से भी ग्रुप डी का फर्जी रिजल्ट पुलिस को मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/search-for-his-friend-abhishek-along-with-kingpin-atul-127619348.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/
0 Response to "सरगना अतुल के साथ उसके दोस्त अभिषेक की भी तलाश"
Post a Comment