मीठापुर बस स्टैंड के पास बर्फ फैक्ट्री में गैस रिसाव, लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत, कई बेहोश
मीठापुर बस स्टैंड के पास स्थित बर्फ फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। स्टैंड के गेट नंबर एक के पास स्थित एक मकान के सेकेंड फ्लोर पर चल रही फैक्ट्री से अचानक अमोनियम नाइट्रेट का रिसाव होने लगा। इससे फैक्ट्री के कर्मियों और आसपास के लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोग इधर उधर भागने लगे। तत्काल फैक्ट्री के लोगों ने टेक्नीशयन को सूचना दी और गैस रिसाव को ठीक किया गया।
जक्कनपुर थाने में फैक्ट्री के मालिक सोनू और नवीन पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिला प्रशासन की टीम ने प्रथमदृष्टया लापरवाही का मामला पाया है। प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त रिची पांडेय के नेतृत्व में सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया सहित स्थानीय थाने की टीम, अग्निशमन वाहन, एनडीआरएफ की टीम पहुंची। इसके साथ ही पूरी तत्परता से त्वरित कार्रवाई कर रिसाव पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया।
एनडीआरएफ की टीम और पुलिस तैनात
देर शाम तक वहां अफरातफरी मची रही। डर से लोग अपनी दुकानें बंद करने लगे। आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर खुले में आ गए। कई लोगों को उल्टी भी हुई और कुछ दुकानदार और ग्राहक बेहोश भी हो गए। देर शाम तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। इधर एहतियात के तौर पर दो सौ मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है। साथ ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
नोजल क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव
स्थानीय लोगों की मानें तो जहां बर्फ की फैक्ट्री है वहीं कुछ कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। देर शाम बर्फ की सिल्ली निकालते समय सिल्ली अमोनियम नाइट्रेट सप्लाई करने वाले नोजल पर गिर गया। इससे नोजल क्षतिग्रस्त हो गया और गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद परिसर के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और चक्कर आने लगा। इसी के बाद सभी परिसर से सड़क की ओर हल्ला करते हुए भागे कि गैस का रिसाव हो रहा है।
चक्कर आने लगा, होने लगीं उल्टियां
फैक्ट्री के सौ मीटर के दायरे में लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस भी हेलमेट लगाकर अंदर जा रही थी। लोगों को सांस लेने में परेरशानी हो रही थी और उन्हें उल्टी महसूस हो रहा था। पास के होटल के कर्मी विजय और विशाल और बहादुर भागकर बाहर आए। विजय की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
जहरीला होता है अमोनियम नाइट्रेट
अमोनियम नाइट्रेट जहरीला गैस होता है। इससे सांस लेने में परेशानी होती है। अधिक मात्रा में अगर यह गैस शरीर के अंदर चली जाए तो मौत भी हो सकती है। अगर यह गैस शरीर के अंदर चला जाए तो सबसे पहले उल्टी महसूस होती है। ऐसे में तत्काल डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/gas-leak-in-ice-factory-near-mithapur-bus-stand-burning-sensation-in-eyes-and-difficulty-in-breathing-many-unconscious-127576368.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/02/orig_94_1596322913.jpg
0 Response to "मीठापुर बस स्टैंड के पास बर्फ फैक्ट्री में गैस रिसाव, लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत, कई बेहोश"
Post a Comment