Popular Posts

मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच शुरू तीनों फॉरमेट में 2000 सैंपल का होगा टेस्ट

मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच शुरू तीनों फॉरमेट में 2000 सैंपल का होगा टेस्ट

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में अब कोविड-19 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर से भी होगी। प्रतिदिन 300 सैंपल जांच की क्षमता वाले आरटीपीसीआर मशीन का सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला ने उद्घाटन किया गया। कोविड-19 की यह जांच पहले पटना-दरभंगा से कराई जाती थी। इस कारण जांच रिपोर्ट आने में देर भी होती थी। अब यहीं पर जांच शुरू होने से रिपोर्ट भी जल्द आएगी। इस तरह से अब जिले में कोविड-19 की तीनों जांच यथा आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और रैपिड एंटीजन टेस्ट होने लगेगा। लक्ष्य 2000 से अधिक सैंपल की प्रतिदिन जांच हो रही है।
आरटीपीसीआर से पहले दिन 94 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान डीएम ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों के साथ अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी की। बाद में हॉस्पिटल के हर एक वार्ड का जायजा लेते हुए वहां स्थित मे आई हेल्प यू डेस्क का भी जायजा लिया। जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक कर्नल डॉक्टर अहमद अंसारी ने बताया कि अब मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की स्थिति का मेडिकल बुलेटिन भी दो बार जारी किया जा रहा है।
जल्द ही इसे वेबसाइट पर डाला जाएगा। इससे मरीजों के अटेंडेंट को उनकी स्थिति की पूरी जानकारी ऑनलाइन मिलने लगेगी। इससे पूर्व डीएम ने सदर अस्पताल में संचालित नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर उन्होंने तीनों पाली में प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन कर सभी को समय पर तैनात रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कोरोना के लक्षण युक्त पॉजिटिव मरीजों का हाल-चाल जानने एवं आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देने का निर्देश दिया।

6 सितंबर तक लॉकडाउन, शिक्षण संस्थानों को अभी करना होगा इंतजार
रविवार को किसी प्रकार की सूचना नहीं मिलने लोगों में लॉकडाउन को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। लेकिन सोमवार की दोपहर को राज्य सरकार ने 17 अगस्त से 6 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया। ऐसे में संचालकाें को स्कूल-कॉलेज खोलने में अभी और इंतजार करना पड़ेगा। धार्मिक स्थलों में भी अभी लोग पूजा या इबादत नहीं कर पाएंगे। शॉपिंग मॉल्स में खरीदारी और सिनेमा हॉल में सिनेमा देखने का भी आनंद अभी लोग नहीं उठा पाएंगे। कारोबारी गतिविधियों में थोड़ी छूट दी गई है। पार्क और जिम भी बंद रहेंगे। रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। स्थानीय स्तर पर दिशा-निर्देश के लिए लोगों को प्रशासनिक पत्र जारी होने का इंतजार है। वैसे बताया गया कि मालवाहक गाड़ियों के आने-जाने पर रोक नहीं होगी। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। टैक्सी-ऑटो पहले की तरह चलेंगे, लेकिन बस सेवा बंद रहेगी। परिवहन विभाग की बसें नहीं चलेंगी। धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन और खेलकूद समेत तमाम भीड़भाड़ वाले आयोजन नहीं होंगे। रेस्तरां को सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत होगी। वहीं जरूरी सामानों की दुकानों को पाबंदियों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। सरकारी और निजी ऑफिस में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों को आने की मंजूरी है। बैंक, आईटी और संबंधित सेवाओं, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंटरनेट, दूरसंचार, ई-कॉमर्स, पेट्रोल पंप आदि को छूट दी गई है।

पंजी संधारित करने का डीएम ने दिया निर्देश
डीएम ने होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को कंट्रोल रूम के माध्यम से आइसोलेशन के मानक का पालन करने संबंधी तथ्यों से अवगत कराने को भी निर्देश दिया। कंट्रोल रूम के माध्यम से किए जा रहे कॉल तथा चिकित्सीय परामर्श के बारे में पंजी संधारित करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम शिवकुमार शैव, सीएस डॉक्टर सुभाषचंद्र श्रीवास्तव व अन्य भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को सदर अस्पताल में कागजातों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/rtpcr-investigation-started-in-medical-college-2000-samples-will-be-tested-in-all-three-formats-127623640.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/1_1597681459.jpg

0 Response to "मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच शुरू तीनों फॉरमेट में 2000 सैंपल का होगा टेस्ट"

Post a Comment