Popular Posts

रामनगर पीएचसी परिसर में बना पर्दा वार्ड के जीर्णोद्धार के लिए आगे आए समाजसेवी

रामनगर पीएचसी परिसर में बना पर्दा वार्ड के जीर्णोद्धार के लिए आगे आए समाजसेवी

रामनगर में पीएचसी परिसर में बना पर्दा वार्ड वर्षों से जर्जर हो चला है। विभागीय उदासीनता के कारण अबतक इसका जिर्णोद्धार नहीं हो सका है तथा भवन को जर्जर हो जाने तथा कोई सुविधा नहीं रहने के कारण कारण इसे मरीजों को नहीं दिया जाता है। फिलहाल हालात ये है कि खाली व बंद पड़ा पर्दा वार्ड जर्जर हो चूका है। हालत ऐसी हो गई है कि किसी भी वक्त यह पूरा पर्दा वार्ड धराशाई हो सकता है। यह अस्पताल का जर्जर पर्दा वार्ड भवन जानलेवा हो गया है। इसका भवन कभी भी ध्वस्त हो सकता है। नगर के समाजसेवी स्वर्गीय किशोरी मल्ल खेमका अपने पिता सुरज मल्ल खेमका की पुण्यतिथि पर सन 1969 ई में दो कमरा, चपाकल, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं के गरीब असहाय लोगों को ठहर कर इलाज कराने के लिए पर्दा वार्ड बनवाया जो वर्षों तक उतरांचल के दोन क्षेत्रों समेत बाहर से आए मरीज इस पर्दा वार्ड में रहकर इलाज कराते रहे हैं। तथा बनवाने वाले लोगों को बहुत सारे आर्शीवाद देते रहते थे।

इस भवन को बनवाने वाले स्व किशोरी मल्ल खेमका के पुत्र समाजसेवी कृष्ण मुरारी खेमका ने अपने पूर्वजों के बनवाएं इस धरोहर को एक बार फिर से नया भवन बनाने के तैयार हो चले हैं। उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए यह पर्दा वार्ड वरदान है जो बन कर तैयार कराने के लिए जितना भी खर्च आएगा व देने के लिए तैयार है। उन्होंने इसके लिए विभाग को एक पत्र देकर अनुमति की मांग करने के लिए तैयारी में है। पीएचसी प्रभारी डॉ चन्द्रभूषण ने बताया कि चारों पर्दा वार्ड जर्जर घोषित किया जा चुका है। इसकी जानकारी विभाग को दे दी गई है। उस भूमि पर आयुष चिकित्सा विभाग को अस्पताल बनाने के लिए दिया गया है। जिर्णोद्धार व नया भवन के लिए वरीय का निर्देश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Social workers came forward for renovation of curtain ward built in Ramnagar PHC campus


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/social-workers-came-forward-for-renovation-of-curtain-ward-built-in-ramnagar-phc-campus-127623641.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/17bettiah-03_1597681426.jpg

0 Response to "रामनगर पीएचसी परिसर में बना पर्दा वार्ड के जीर्णोद्धार के लिए आगे आए समाजसेवी"

Post a Comment