Popular Posts

रामनगर सबुनी पोखरा और माई स्थान के समीप परमार्थ संस्थान ने कराया पौधरोपण

रामनगर सबुनी पोखरा और माई स्थान के समीप परमार्थ संस्थान ने कराया पौधरोपण

रामनगर में जलजीवन हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए नगर के परमार्थ संस्थान ने सबुनी पोखरा व माई स्थान प्रांगण में रेन ट्री, अर्जुन व मलेशिया सखुआ के पाँच सौ पौधे सोमवार को लगाए है। संस्थान के सदस्यों समेत व भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधे लगाए व सिंचाई किए। इस अवसर पर परमार्थ संस्थान के संस्थापक दिनेश मुखिया व भाजपा के नगर अध्यक्ष अभिषेक राय के साथ ही परमार्थ के सचिव राजेश यादव, सुबोध यादव, दीपक साहू, मयूरसेन यादव, अनुराग मिश्र, सुशील चौरसिया, बब्लू पासवान, रमेश यादव, अनिल साह, लक्ष्मी नारायण शुक्ल,संजय मुखिया, जगमोहन प्रसाद, भाजपा के मंजय निराला, राजू गुप्ता समेत अन्य लोगों ने अलग-अलग जगहों पर सिंचाई कर पौधारोपण किए है। परमार्थ संस्थान के इस कार्य को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सराहनीय कार्य बताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Paramarth Institute planted saplings near Ramnagar Sabuni Pokhara and Mai Sthan


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/paramarth-institute-planted-saplings-near-ramnagar-sabuni-pokhara-and-mai-sthan-127623638.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/17bettiah-02_1597681296.jpg

0 Response to "रामनगर सबुनी पोखरा और माई स्थान के समीप परमार्थ संस्थान ने कराया पौधरोपण"

Post a Comment