सासामुसा में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से भुगतान को लेकर छात्र ने किया प्रदर्शन
29 August, 2020
Comment
सदर प्रखंड के बसडिला स्थित निबंधन सह परामर्श केंद्र पर छात्र छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया ।प्रदर्शन में 2 दर्जन से अधिक छात्र- छात्राएं शामिल थी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि उन्होंने अपना नामांकन हरियाणा के एक निजी कॉलेज में कराये है।
नामांकन की अवधि बीत जाने के बाद भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से शिक्षा ऋण का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण शुल्क जमा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सभी छात्र-छात्राओं के पास बिहार सरकार द्वारा जारी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड होने के बावजूद भी भुगतान में समस्या खड़ी हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/student-protests-over-payment-of-student-credit-card-in-sasamusa-127664850.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/
0 Response to "सासामुसा में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से भुगतान को लेकर छात्र ने किया प्रदर्शन"
Post a Comment