ट्रक की ठोकर से बाइक चालक की मौत, 1 घायल
19 August, 2020
Comment
मेहसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के निकट एनएच 28 पर ट्रक की ठोकर से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना बुधवार के सुबह की है। मृतक रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के रघुनाथपुर पीपर चौक निवासी छोटू सिंह है। वह बिजली के पोल लगाने की ठेकेदारी करता था। वहीं घायल व्यक्ति रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के गली न 03 चमड़ा गोदाम निवासी मो चंदू अंसारी का पुत्र 35 वर्षीय एकबाल अंसारी है। पुलिस ने घायल एकबाल को मेहसी पीएचसी पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार दो लोग बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। पुष्टि थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/mehsi/news/bike-driver-dies-due-to-truck-accident-1-injured-127630841.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/
0 Response to "ट्रक की ठोकर से बाइक चालक की मौत, 1 घायल"
Post a Comment