Popular Posts

डाक सेवा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की

डाक सेवा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की

डाक विभाग ने एइपीएस लॉग इन डे पर पूरे बिहार परिमंडल को पीछे छोड़ 2001 ट्रैंजेक्शन के साथ जरूरतमंदों, गरीबों, बुजुर्गों एवं अन्य आम जनों को 50 लाख से अधिक राशि का भुगतान कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस भुगतान में अधिकतम राशि पीएम किसान सम्मान निधि के 6 वां किस्त के तहत प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई रकम सम्मिलित थी। इस लॉग इन डे में लगातार प्रथम स्थान पर रह रहे भवानीपुर शाखा डाकघर के सरोज कुमार चौधरी ने फिर से अपना परचम लहराया। इसके साथ 545 एंड यूजर्स में अरैला शाखा डाकघर के शोभा कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तेलहन बीओ के राज किशोर साह तीसरे स्थान पर रहें। संजीव कुमार सिंह, अभिराम मिश्रा, सुशील मार साह, शैलेंद्र कुमार सिंह, हृदय नारायण यादव, अभिषेक कुमार सिंह एवं सतीश चन्द्र सिंह का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा।

उत्तरी क्षेत्र के डाक निरीक्षक सौरभ सुमन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पर काबिज रहें हैं। साथ ही एईपीएस के महारथी कॉन्टेस्ट में सुधीर साह प्रथम जबकि दिनेश सिंह द्वितीय एवं दिनेश राम तृतीय स्थान पर रहें। आज उन्हें डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद ने प्रोत्साहन सम्मान दिया। डाक अधीक्षक उमेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रमंडल में सभी प्रकार से प्रगति एवं विभागीय उत्पादों को जन-जन तक पहुंचाने को वे हमेशा से प्रयासरत रहे है। उन्होंने इन दिनों पैसे निकासी के लिए आम जन को एटीएम व बैंको के पास भीड़ में परेशान खड़ा देखा। आगामी एईपीएस महालॉग इन डे 21 अगस्त शुक्रवार को डाक सेवा जन सेवा को और अधिक त्वरित करने का सभी से आग्रह किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/appealed-to-reach-postal-service-to-people-127630619.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/

0 Response to "डाक सेवा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की"

Post a Comment