Popular Posts

जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप के प्रयास से मिली आपदा की राशि

जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप के प्रयास से मिली आपदा की राशि

पानापुर प्रखंड के सेमरी गांव के निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता मनोज गिरी जी के 16 वर्षीय पुत्र आयुष की 4 अगस्त को पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार के आपदा कोष से मिलने वाले चार लाख रुपए की राशि जनता दल, यूनाइटेड के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों से पानापुर अंचलाधिकारी रणधीर प्रसाद ने जारी करने का निर्देश दे दिया।

इसके बाद मंगलवार, 18 अगस्त को पानापुर अंचल के नाजिर सत्य प्रकाश जी ने चार लाख रुपए का चेक मृतक के परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर जदयू नेता लंकेश बाबा, छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भारती, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बिगन महतो, जदयू नेता अमरनाथ सिंह उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रयास से मिली आपदा की राशि।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/panapur/news/jdu-state-secretary-shailendra-prataps-efforts-amounted-to-disaster-127629607.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/19/55_1597794629.jpg

0 Response to "जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप के प्रयास से मिली आपदा की राशि"

Post a Comment