लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने चौसा की सड़कों पर उतर गए अधिकारी
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकार ने 16 अगस्त तक पूरे बिहार में लॉकडाउन कर दिया है। इसे शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए गुरुवार को प्रशासन सड़क पर उतर आया। शहर के विभिन्न मोहल्ले में घूमकर दुकानें बंद कराई। बीडीओ अशोक कुमार, सीओ नवलकांत, मुफ़स्सिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा विभिन्न जगहों पर 11 बजे के बाद भी खुली दुकानों को बन्द कराते नजर आये।
इस दौरान बीडीओ ने ध्वनि प्रसारण यंत्र से यह घोषणा करते हुए कहा कि यदि बिना आदेश की दुकानें खुली पाई गईं तो उनकी दुकानें सील कर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने लोगों से कहा कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। जरूरी कार्य वश यदि बाहर निकलें तो शारीरिक दूरी का पालन करें तथा मास्क लगाकर रहें।
उन्होंने दवा, फल, दूध, सब्जी, राशन दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि वे नियम का उल्लंघन जैसे बिना मास्क, शारीरिक दूरी का उल्लंघन, दुकान पर सैनिटाइजर नहीं रखने पर दुकान को बंद कराते हुए उक्त दुकानदार मालिक पर कोविड 19 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और लोगों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chausa/news/officers-took-to-the-streets-of-chausa-to-strictly-follow-the-lockdown-127616093.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/7_1597361487.jpg
0 Response to "लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने चौसा की सड़कों पर उतर गए अधिकारी"
Post a Comment