Popular Posts

15 दिन पहले टूटे बंगरा घाट पुल के एप्रोच रोड को मुद्दा बना सरकार को घेरा, आज कुछ नहीं टूटा, फिर भी तेजस्वी बोले एप्रोच रोड टूटा

15 दिन पहले टूटे बंगरा घाट पुल के एप्रोच रोड को मुद्दा बना सरकार को घेरा, आज कुछ नहीं टूटा, फिर भी तेजस्वी बोले एप्रोच रोड टूटा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बुधवार को बंगरा घाट पुल के उद्घाटन के दिन उसका एप्रोच रोड टूट गया। जबकि सच्चाई यह है कि करीब 15 दिन पहले इस पुल से 7 किलोमीटर की दूरी उसका एप्रोच बाढ़ के पानी के भारी दबाव से क्षतिग्रस्त हुआ था। पर तेजस्वी का कहना था कि यह पहले तो धंसा ही था, बुधवार को फिर टूटा। पथ निर्माण विभाग ने इसे सिरे से खारिज किया। कहा-वहां अब भी पानी का भारी दबाव है। यह जैसे ही कम होगा, टूटे भाग को बना दिया जाएगा।

तेजस्वी ने इस एप्रोच के टूटने के हवाले अपनी बात यूं बढ़ाई। कहा-कभी सारण का तटबंध टूट जाता है, तो कभी बांध चूहा काट देता है। आखिर किसी की भी जवाबदेही तय क्यों नहीं हो रही? कुछ दिन पहले सत्तर घाट पुल का एप्रोच उद्घाटन के बाद धंस गया था। फिर बंगरा घाट पुल का एप्रोच धंसा। क्या कांट्रेक्टर पर कार्रवाई हुई? मंत्री पर कार्रवाई हुई? खुद जवाब भी दिया-किसी पर कार्रवाई होगी भी नहीं। पथ निर्माण मंत्री पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। उद्घाटन से करीब 30 मिनट पहले मरम्मत पूरी होगी तो इस बारे में विपक्ष सवाल तो पूछेगा ही। बोलते-बोलते उन्होंने बंगरा घाट पुल के टूटने तक की बात कह डाली। लेकिन पथ निर्माण विभाग ने इसे सीधे नकारा।

बंगरा घाट मुख्य पुल समेत सभी छोटे पुल सुरक्षित हैं
पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि बंगरा घाट मुख्य पुल समेत सभी छोटे-छोटे पुल सुरक्षित हैं। कहीं कोई क्षति नहीं हुई है। गंडक नदी में अप्रत्याशित जल प्रवाह के कारण सारण तटबंध के टूटने के कारण उस पूरे इलाके में कई सड़क डूबे हुए हैं। बंगरा घाट पुल के 7 किलोमीटर दूर सतजोड़ा गांव में 26 जुलाई को एप्रोच पथ क्षतिग्रस्त हुआ था। 30 मीटर लंबाई में सड़क का कटाव हुआ था। इसे भरने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पर भारी बारिश और गंडक नदी में दबाव के कारण काम पूरा करने में कठिनाई आ रही है। पानी का स्तर कम होते ही इसे भरकर आवागमन लायक बना दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 days ago, the approach road of the broken Bangra Ghat bridge became an issue to the government, nothing was broken today, yet the stunning road was broken.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/15-days-ago-the-approach-road-of-the-broken-bangra-ghat-bridge-became-an-issue-to-the-government-nothing-was-broken-today-yet-the-stunning-road-was-broken-127612745.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/13/orig_79_1597275605.jpg

0 Response to "15 दिन पहले टूटे बंगरा घाट पुल के एप्रोच रोड को मुद्दा बना सरकार को घेरा, आज कुछ नहीं टूटा, फिर भी तेजस्वी बोले एप्रोच रोड टूटा"

Post a Comment