Popular Posts

तेजस्वी का भ्रष्टाचार पर बोलना घोर कलयुग की निशानी : नीरज

तेजस्वी का भ्रष्टाचार पर बोलना घोर कलयुग की निशानी : नीरज

आईपीआरडी मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में राजद नेता तेजस्वी यादव की बयानबाजी ‘घोर कलयुग’ की निशानी है। तेजस्वी खुद तो धारा 420 के आरोपी हैं ही, उनके पिता भी धारा 420 के मामले में सजायाफ्ता हैं। इसके बाद भी वह भ्रष्टाचार पर प्रवचन दे रहे हैं। जो व्यक्ति खुद धारा 420 का आरोपी हो, वह अपनी तुलना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करने की हिमाकत करता है, यह राजनीति का दुर्भाग्य है।

तेजस्वी को झारखंड के शिक्षा मंत्री से सीख लेते हुए अपने सरकारी घर की बगल में स्थित शेखपुरा मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा में नामांकन करा लेना चाहिए। इसके लिए जन्म या फिर विद्यालय प्रमाणपत्र की जरूरत होगी। शिक्षा हासिल करने में उम्र बाधक नहीं है। जब जागे तभी सवेरा।

राजद ने अपने शासन में एक भी पुल का नहीं किया निर्माण

मंत्री ने कहा कि तेजस्वी लालूवाद को विचारधारा मानते हैं, जबकि राजद के 15 साल के शासनकाल में बिहार में एक पुल का निर्माण तक नहीं हुआ। विपक्ष के नेता का पढ़ाई-लिखाई से कभी वास्ता नहीं रहा, इसलिए उनको पता नहीं होगा कि अंतरराष्ट्रीय नदियों का कहर बिहार को किस तरह झेलना पड़ता है?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tejaswi speaking on corruption is a sign of abject Kalyug: Neeraj


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/tejaswi-speaking-on-corruption-is-a-sign-of-abject-kalyug-neeraj-127612752.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/13/orig_80_1597275720.jpg

0 Response to "तेजस्वी का भ्रष्टाचार पर बोलना घोर कलयुग की निशानी : नीरज"

Post a Comment