Popular Posts

राजगीर में ट्रक-पिकअप पर लोड 138 कार्टन शराब जब्त

राजगीर में ट्रक-पिकअप पर लोड 138 कार्टन शराब जब्त

छबिलापुर थाना पुलिस ने मंगलवार को कटारी गांव में कार्रवाई कर ट्रक व पिकअप लोड शराब खेप को जब्त कर लिया। इसके अलावा कुछ शराब धंधेबाज के घर से भी जब्त की गई। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज मनोहर प्रसाद फरार होने में सफल रहा। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कुल 138 कार्टन शराब बरामद किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सक्रिय धंधेबाज दूसरे राज्य से शराब खेप लेकर आया है। धंधेबाज खेप को ठिकाना लगा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शराब के साथ दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। कुल 1263 लीटर शराब बरामद हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
138 cartons of liquor seized on truck-pickup in Rajgir


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/rajgir/news/138-cartons-of-liquor-seized-on-truck-pickup-in-rajgir-127610128.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/12/5_1597187949.jpg

0 Response to "राजगीर में ट्रक-पिकअप पर लोड 138 कार्टन शराब जब्त"

Post a Comment