Popular Posts

रात के 12 बजते ही नंद के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की से गूंजे घर

रात के 12 बजते ही नंद के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की से गूंजे घर

मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मंगलवार को गृहस्थों के लिए जन्माष्टमी था। भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर और प्रतिमा को आकर्षक तरीके से फूल पत्ते आदि से सजाए गए थे। शाम होते ही घरों और मंदिरों में पूजा पाठ व भजन कीर्तन शुरू हो गए थे। रात के 12 बजते ही वातावरण शंख और घन्टे घड़ियाल की आवाज से गूंजने लगा । महिलाओं ने सोहर भी गाये। नंद के घर आंनद भयो जै कन्हैया लाल की से लोगों के घर और मंदिर गूंज उठे। लोगों ने भगवान श्री कृष्ण को सिंघाड़ा का हलवा,चूर्ण, फल और , दूध, दही ,मक्खन और तरह तरह के पकवान व मिठाइयों का भोग लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
As soon as 12 in the night, the house of Nanda echoes with joy


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/as-soon-as-12-in-the-night-the-house-of-nanda-echoes-with-joy-127610123.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/12/4_1597187871.jpg

0 Response to "रात के 12 बजते ही नंद के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की से गूंजे घर"

Post a Comment