चौकीदार के अपहृत बेटे को पुलिस ने किया बरामद, 13 बदमाश हुए गिरफ्तार
स्थानीय बाजार से शनिवार की शाम अपराधियों ने ठाढ़ी गांव निवासी लक्ष्मी पासवान का अपहरण कर लिया। थ इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ त्वरित कार्रवाई की। अपहृत चौकीदार के पुत्र को पुलिस ने थाने से डेढ़ किलोमीटर मीटर दूर स्थित कटहा गांव से बरामद किया जहां उसे अपराधियों ने मिश्री लाल के घर स्थित बिजली के खंभे से बांधकर पीटा था।
इस मामले में चौकीदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद रविवार को इन्हें न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। जेल भेजे गए बदमाशाें में दसई दास, बबलू चौधरी, चंदेश्वर चौधरी, रंजीत चौधरी, दीपेंद्र चौधरी, जीतेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, बद्री चौधरी, रामसेवक दास, दिलीप दास, देवकुमार दास, गुरुशरण और शांति देवी शामिल हैं। अपहृत लक्ष्मी पासवान के अनुसार शराब माफियाओं ने उनका अपहरण किया था। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ladniyan/news/police-arrested-kidnapped-son-of-chowkidar-13-crooks-arrested-127646165.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/gjhjkhkl_1598224562.jpg
0 Response to "चौकीदार के अपहृत बेटे को पुलिस ने किया बरामद, 13 बदमाश हुए गिरफ्तार"
Post a Comment