Popular Posts

बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प, 6 लोग हुए घायल

बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प, 6 लोग हुए घायल

अंधरामंठ थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में गोली चल गई जिसमें 6 लोग जख्मी हो गए। वहीं एक महिला की मौत की सूचना है। मौके पर पुलिस कैंप कर छानबीन कर रही है।अंधरामंठ थानाध्यक्ष ने बताया कि अंधरामंठ थाना क्षेत्र के बगेबा धनछिहा गांव के बीच तिलयुगा नदी में बने पुल पर बगेबा निवासी राम सेवक यादव और धनछिहा निवासी रूपेश कुमार मंडल बैठे थे। दोनों ने एक-दूसरे को घुसकने के लिए कहा तो इसी पर दोनों लड़के के बीच बढ़ गई और मारपीट होने लगी। इसी बीच बगेबा निवासी अपने घर गया और घर से बंदूक लेकर कुछ लोगों को ने लाया और घटनास्थल पर पहुंच कर गोली चलाने लगा।

दोनों के बीच झगड़े के दौरान देखने वाले को गोली लग गई जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को फुलपरास हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने चार लोगों को डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं, अंधरामंठ थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कहा कि संजय मंडल, काजल कुमारी, ताराकांत मंडल, धर्मेंद्र मंडल, श्रवण मंडल और राजेंद्र कामत को गोली लगी हैं। ललित मंडल के बयान पर नौ पर नामजद और 20 अन्य के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया हैं। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/laukhi/news/violent-clash-in-childrens-dispute-6-people-injured-127646159.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/

0 Response to "बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प, 6 लोग हुए घायल"

Post a Comment