Popular Posts

आज से 10 तक फिर खुलेगा मेधा सॉफ्ट पोर्टल, पोशाक-छात्रवृत्ति योजना के लिए करें आवेदन

आज से 10 तक फिर खुलेगा मेधा सॉफ्ट पोर्टल, पोशाक-छात्रवृत्ति योजना के लिए करें आवेदन

स्कूली बच्चों को पोशाक, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिलों को एक और मौका दिया है। 3 से 10 अगस्त तक एक बार फिर मेधा सॉफ्ट पोर्टल खुला रहेगा। सत्र 2019-20 में कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति के लिए हां या ना चिह्नित कर प्रधानाचार्य को मेधासॉफ्ट में फीड करना है।

मेधासॉफ्ट पर हां या ना फीड नहीं करने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर सचिव सह डीबीटी नोडल पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है। डीईओ व डीपीओ योजना लेखा को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
सत्र 2019-20 में कक्षा 1 से 12 तक के 1.69 करोड़ बच्चों की मेधासॉफ्ट पर इंट्री की गई थी। 1.05 करोड़ बच्चों की 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई। इसमें 48.45 लाख बच्चों की 75 प्रतिशत उपस्थिति पर ना चिह्नित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Medha Soft portal will open again from today to 10, apply for dress-scholarship scheme


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/medha-soft-portal-will-open-again-from-today-to-10-apply-for-dress-scholarship-scheme-127579633.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/03/bihar-edu-dept-job_1596408453.jpg

0 Response to "आज से 10 तक फिर खुलेगा मेधा सॉफ्ट पोर्टल, पोशाक-छात्रवृत्ति योजना के लिए करें आवेदन"

Post a Comment