सांसद के प्रयास से 8 माह बाद सुडान से युवक का शव पहुंचा दफ्दरपुर मेहरौली
डोरीगंज के मेहरौली कोईरी टोला निवासी गजेंद्र सिंह का 35 वर्षीय पुत्र रामकुमार सिंह जिसकी मृत्यु आठ माह पूर्व सुडान देश मे हो गयी थी का शव स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से उसके पैतृक गांव दफ्दरपुर लाया गया। मृतक रामकुमार सिंह गुजरात के शीला श्रमिक नामक कम्पनी मे कार्य करता था। कंपनी के द्वारा ही वह सुडान देश एक वर्ष पूर्व गया था जहां कार्य करने के क्रम मे आठ माह पूर्व केमिकल विस्फोट मे उसकी मृत्यु हो गयी थी।
मृत्यु के बाद कागजी प्रक्रिया एवं लॉकडाउन की वजह से उसका शव नही आ पा रहा था। जब इसकी जानकारी सांसद राजीव प्रताप रूडी को हुई तो उन्होंने अपने प्रयास से आठ माह बाद सुडान से शव को मंगलवार को प्लेन से दिल्ली लाया गया और वहां से एम्बुलेंस से दफ्दरपुर लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों मे सबसे छोटा था। उसके दो पुत्री एवं एक पुत्र है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/after-8-months-due-to-the-efforts-of-mp-the-dead-body-of-a-youth-from-sudan-reached-dafarpur-mehrauli-127636271.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/orig_87_1597964609.jpg
0 Response to "सांसद के प्रयास से 8 माह बाद सुडान से युवक का शव पहुंचा दफ्दरपुर मेहरौली"
Post a Comment