उपमुख्यमंत्री ने कहा- रक्षाबंधन के दिन आस-पास के पेड़ों को राखी बांधकर लें पौधे की रक्षा का संकल्प
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहारवासियों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दिन अपने परिसर और आस-पास के पेड़ों को राखी बांधकर पौधों की रक्षा का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से समारोह आयोजित कर पेड़ों को राखी बांध कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया जाता था, मगर इस साल कोविड-19 के संक्रमण की वजह से बड़े पैमाने पर आयोजन करना संभव नहीं है।
ऐसे में हर व्यक्ति अपने घरों के नजदीक के पेड़ों को रक्षासूत्र बांध कर वृक्ष व पर्यावरण के प्रति लगाव प्रदर्शित करें। कहा कि ‘मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण’ के तहत पहले बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को एक दिन में ढाई करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य तय किया गया था, मगर करोना को देखते हुए एक माह पहले से ही पौधरोपण का कार्यारंभ कर दिया गया।
एक साल में जिन 3.7 लाख लोगों को नए जम्मू-कश्मीर की स्थायी नागरिकता मिली, उनमें पहला व्यक्ति बिहार का
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एक साल में जिन 3.7 लाख लोगों को नए जम्मू-कश्मीर की स्थायी नागरिकता मिली, उनमें पहला व्यक्ति बिहार का है। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया- दुनिया देख रही है कि आज जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा है और तिरंगा लहरा रहा है।
कांग्रेस और राजद बिहार की जनता के सामने जम्मू-कश्मीर पर बात क्यों नहीं करते? कहा- इस साल स्वदेशी राखियों का व्यापार 5 हजार करोड़ तक पहुंचा और कोरोना काल में पांच लाख देशवासियों को रोजगार मिला। तीन तलाक प्रथा से मुक्ति और स्वदेशी राखियों की उपलब्धता ने इस रक्षाबंधन को विशिष्ट बना दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/deputy-chief-minister-said-on-the-day-of-raksha-bandhan-tie-a-rakhi-to-the-surrounding-trees-and-resolve-to-protect-the-plant-127579632.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/03/sushil-modi_1596408581.jpg
0 Response to "उपमुख्यमंत्री ने कहा- रक्षाबंधन के दिन आस-पास के पेड़ों को राखी बांधकर लें पौधे की रक्षा का संकल्प"
Post a Comment