दिव्यांगों की समस्याओं के निदान को ले ऑनलाइन अदालत आज
कोरोना संक्रमण के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा और संरक्षण को ले व्यापक दिव्यांगता समावेशी दिशा- निर्देश के तहत शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य नि:शक्तता आयुक्त इससे जुड़कर दिव्यांगजनों की समस्याओं की सुनवाई तथा निराकरण करेंगे। प्रमंडलीय स्तर पर आयोजित ई-कोर्ट सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चलेगी। इसमें भाग लेने के लिए संबंधित दिव्यांगजनों को पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद आवेदक को कोड का विवरण आएगा जिसे फॉलो करने पर वे ई-कोर्ट में शामिल हो सकेंगे। न्यायालय से जुड़ने के लिए scdisabilities.org के मुख्य पृष्ठ पर निर्मित डेडिकेटेड लिंक के माध्यम से ऑनलाइन लोक अदालत हेतु यथा आवश्यक विवरण दर्ज करते हुए भी पंजीयन हेतु अपना आवेदन समर्पित कर सकते हैं। लिखित समस्या भी वाट्सएप संख्या-9431015499 पर भेज सकते हैं। ई-कोर्ट से शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक निदेशक तथा डीडीसी भी जुड़े रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/online-court-to-diagnose-problems-of-the-disabled-127469961.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/
0 Response to "दिव्यांगों की समस्याओं के निदान को ले ऑनलाइन अदालत आज"
Post a Comment