Popular Posts

प्रो. एकेपी यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दे व्यक्त किया शोक

प्रो. एकेपी यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दे व्यक्त किया शोक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन प्रो. एकेपी यादव के आकस्मिक निधन पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा द्वारा श्रद्धांजलि दी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं जिला सचिव अजय कुमार ने संयुक्त रूप में कहा कि उनके निधन से शिक्षा एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वे सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड के तमकुलहा में एक समान कृषक परिवार में पैदा हुए थे। पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के सचिव व बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के महासचिव रह चुके थे। सीनेट सदस्य डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि वे शिक्षकों के बीच एकेपी के नाम से प्रसिद्ध थे। श्रद्धांजलि देने वालों में परीक्षा सचिव संतोष कुमार व चंदन कुमार आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/pro-condolences-expressed-on-the-death-of-akp-yadav-127469960.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/

0 Response to "प्रो. एकेपी यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दे व्यक्त किया शोक"

Post a Comment