प्रवासी शिक्षित मजदूरों को दिया जाएगा रोजगार
बाहर से आए शिक्षित प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जॉब केंद्र का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जारी विज्ञप्ति में जिला नियोजन पदाधिकारी नूर अहसन ने दी। उन्होंने बताया कि चार जुलाई को शिव शक्ति बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, आठ जुलाई को एक्सेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, 11 जुलाई को आरएसपीएल प्राइवेट लिमिटेड, 15 जुलाई को होप केयर प्राइवेट लिमिटेड तथा 21 जुलाई को नव भारत फर्टीलाइजर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। 18-42 साल के प्रवासी बेरोजगार युवक जो मैट्रिक से लेकर बीए पास हों इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। कैंप सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। जॉब कैंप में विभिन्न प्रकार की कंपनियां भी युवाओं के चयन के लिए आ रही हैं। कैंप में भाग लेने वाले प्रवासी आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, बायोडाटा तथा सभी मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति साथ लाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/migrant-educated-laborers-will-be-given-employment-127469962.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/
0 Response to "प्रवासी शिक्षित मजदूरों को दिया जाएगा रोजगार"
Post a Comment