Popular Posts

अतिक्रमित दुकानदारों पर चला प्रशासन का डंडा

अतिक्रमित दुकानदारों पर चला प्रशासन का डंडा

सलखुआ बाजार में बुधवार को अंचलाधिकारी श्याम किशोर यादव के नेतृत्व में सलखुआ पुलिस पदाधिकारी व सस्त्रबल के सहयोग से बाजार की पक्की सड़क पर सजने वाली फुटपाथी दुकानदारों से सङक को अतिक्रमण मुक्त कराया।सलखुआ बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस मोड़ से ब्लॉक चौक तक सड़क के दोनों तरफ सजने वाली फुटपाथी दुकानदारों के विरुद्ध अंचल प्रशासन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मुख्य सड़क पर फुटपाथी दुकानदार ठेले लगाकर दुकान चला रहे थे। यहां सड़क किनारे फल और सब्जी बेची जाती है। अंचलाधिकारी की अगुवाई में सलखुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी व सस्त्रबल के सहयोग से अतिक्रमण हटाया गया है।सीओ ने कहा कि इस सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखना है।

फुटपाथी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि दोबारा सड़क पर दुकान लगाने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।बुधवार तक अवैध रूप से लगे फुटपाथी दुकानों को हटाया गया।बता दें कि वर्षो से सलखुआ बाजार ब्लाक चौक , रेलवे ढ़ाला मुख्य मार्ग हो या बाजार को जोड़ने वाली सड़कों के दोनों तरफ सड़क किनारे फुटपाथी दुकान सज रही थी।सड़क के दोनो तरफ दुकान लगाने वाले किराए की रकम अदा करने के बाद इतने बेखौफ हो जाते हैं। अतिक्रमण का इतना व्यापक रूप है कि लोग अपनी मोटरसाइकिल व अन्य वाहन को सड़क पर खड़ी कर अपना जरूरी काम निपटाते है। कानून का उल्लंघन करने पर उनसे जुर्माना वसूला जा सकता है और अगली बार उल्लंघन करने पर चालान कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाऐगा ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration's run on the trespassers


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/administrations-run-on-the-trespassers-127468898.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/1saharsa-05_1593643722.jpg

0 Response to "अतिक्रमित दुकानदारों पर चला प्रशासन का डंडा"

Post a Comment