पूर्व पैक्स अध्यक्ष के भांजे की हत्या का आराेपी पैक्स अध्यक्ष व उसका सहयोगी वीरपुर से गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के चर्चित बनैलीपट्टी पंचायत में पूर्व पैक्स अध्यक्ष गणेश यादव के भांजे प्रदीप यादव हत्याकांड में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो नामजद आरोपियाें को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बुधवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने प्रदीप यादव हत्याकांड का खुलासा होने का दावा किया है। उन्हाेंने कहा वारदात में शामिल चार आरोपी के अलावे दो नामजद बनैलीपट्टी के पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार यादव और उसके पड़ोसी मनोज सहनोगिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हत्या के बाद दाेनाें नेपाल चले गए, जहां से बाद में मनीष कुमार यादव पटना चला गया। मंगलवार को मनीष और मनोज सहनोगिया के आपस में मिलने की सूचना पर पुलिस ने नगर पंचायत वीरपुर वार्ड 09 बर्मा सेल के समीप से दोनों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने कहा कि प्रदीप हत्याकांड में मनोज सहनोगिया के भी घटना स्थल पर मौजूद होने का साक्ष्य पुलिस को मिला है। पुलिस इस मामले 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, जिसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य 10 के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के तहत पुलिस कार्रवाई करने जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/arrested-pacs-president-and-his-associate-arrested-from-veerpur-for-killing-nephew-of-former-pacs-president-127468910.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/1saharsa-06_1593643920.jpg
0 Response to "पूर्व पैक्स अध्यक्ष के भांजे की हत्या का आराेपी पैक्स अध्यक्ष व उसका सहयोगी वीरपुर से गिरफ्तार"
Post a Comment