साेए दंपति की झुलस कर माैत, बेटी ने चाचा पर लगाया आगजनी का आराेप
नगर परिषद वार्ड 27 में बुधवार की सुबह एक घर से दंपति की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुवह लाेगाें का पता उस समय चला जब घर से धुंआउठते देख वहां पहुंचे। कमरे का दरवाजा ताेड़ कर जब लाेग अंदर गए ताे वहां जली अवस्था में दंपत्ति की लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में स्थल पर पहुंच गए अाैर पुलिस काे इसकी सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने लाश काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं मृतक दंपति की बेटी ने पिता रामचंद्र मुखिया जो दिव्यांग थे और मां सुनैना देवी को जला कर मारने का आरोप अपने सगे चाचा रामलखन और चाची पर लगाया है। आस पास के लोग भी घटना का कारण जमीनी विवाद बता रहे हैं। पड़ाेसियाें का कहना है जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही बड़े भाई और भाभी को जला कर मार डाला है। हालांकि मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने भी इसे जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने की आशंका बताते हुए जांच की बात कही है।
मृतक दम्पति की बेटी रानी ने बताया एक दिन पहले भी जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस हुई थी।झगड़े के दाैरान उनके पिता रामचंद्र को उसके भाई रामलखन ने जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। मृतका की पुत्री रानी ने बताया इसी आशंका से मां पापा डर से हमे घर में सोने नहीं देते थे। घटना की रात भी वह अपने पड़ाेसी के यहां साेई थी। वहीं मौके पर मौजूद वार्ड कमिश्नर ने भी बताया वर्षों से दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था और कई बार पंचायत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास भी किया गया था।
ढाई कट्ठा जमीन को लेकर भाइयाें के बीच चल रहा था विवाद, धमकी के बाद रात में पड़ोसी के घर सोती थी बेटी
लगभग पांच साल से दो भाई के बीच ढाई कट्ठा बासडीह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जानकार बताते हैं कि कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मंगलवार को भी दोनों भाई के बीच कहासुनी हुई। अब मामला जो भी हो लेकिन मृतक दंपति की पुत्री मां बाप के हत्या का आरोप चाचा पर लगा रहे हैं। जमीन पर लोन भी लिया गया था। वार्ड पार्षद राम नारायण मंडल ने बताया कि पांच दिन पहले लोन वसूलने के लिए बैंक से अधिकारी भी आए थे तो मृतक ने कुछ जमीन बेच लोन चुकता कर देने की बात कही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/scorched-by-the-couples-couple-the-daughter-imposed-fire-on-her-uncle-127468892.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/1saharsa-04_1593643675.jpg
0 Response to "साेए दंपति की झुलस कर माैत, बेटी ने चाचा पर लगाया आगजनी का आराेप"
Post a Comment