Popular Posts

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने हत्याकांड के आरोपी को पकड़ा, पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने हत्याकांड के आरोपी को पकड़ा, पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

धनहा थाना की पुलिस ने चार माह बाद भी कांड संख्या 66/20 के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं तो मामला दर्ज कराने वाले पीड़ित परिवार एवं उसके रिश्तेदारों ने शनिवार की दोपहर इस मामले के मुख्य आरोपी विनोद कुशवाहा को यूपी के सिधुआ से पकड़ लिया। सूचना मिलते ही धनहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित परिवार के सदस्य सहित गांव के लोग बगहा एसडीपीओ व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।

थाना क्षेत्र के सहजटोला गांव में 21 मार्च को एक पक्ष के 8 लोगों ने दूसरे पक्ष के पिता पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें पुत्र की मौत हो गई थी। वही पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें धनहा थाना पुलिस ने 8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अन्य मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने वरीय पदाधिकारी को बुलाते हुए इस आरोपी को जेल भेजने की मांग कर रहे थे।

हालांकि मौके पर पहुंची धनहा, भितहा एवं नदी थाना की पुलिस ने लोगों को लाख समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बगहा एसडीपीओ एवं एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। लोगों का आरोप था कि आरोप आरोपी बिनोद कुशवाहा का नाम बगहा के एसडीपीओ द्वारा अनुसंधान में निकाल दिया गया है। मृतक के परिजन एवं उसके रिश्तेदारों का कहना था कि लगभग 4 महीने बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिससे आक्रोशित मृतक के परिजनों ने आरोपी बिनोद कुशवाहा को यूपी के सिधवा से पकड़ लिया। वहीं समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों ने वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मासूम बच्चे के साथ मृतक की पत्नी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/victim-family-members-apprehend-accused-of-murder-accuse-police-of-negligence-127501688.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/orig_11bettiah-03_1594484248.jpg

0 Response to "पीड़ित परिवार के सदस्यों ने हत्याकांड के आरोपी को पकड़ा, पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप"

Post a Comment