सीएफएमएस प्रणाली में सुधार के लिए दिए निर्देश
11 July, 2020
Comment
माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से हो रहे वेतन आदि के भुगतान में उजागर हो रही त्रुटियों को देखते हुए कई दिशा-निर्देश जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी मेकर की सूची निदेशालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब हो कि राज्य के सरकारी महकमों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मियों व शिक्षकों के वेतनादि के भुगतान में पारदर्शिता लाने व कम से कम समय में उसके निष्पादन को लेकर कॉम्परहेंसिव ट्रेजरी मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीटीआईएमएस) लागू की गई थी। जिसका उद्देश्य कोषागार आधारित सभी वित्तीय क्रियाओं का पारदर्शी, बाधारहित क्रियान्वयन था। लेकिन उसमें बार-बार त्रुटि हो रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/instructions-given-for-improvement-of-cfms-system-127501689.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/
0 Response to "सीएफएमएस प्रणाली में सुधार के लिए दिए निर्देश"
Post a Comment