बीडीओ ने तटबंधों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
11 July, 2020
Comment
हफ्ते भर से लगातार हो रही बारिश के बीच हरहा नदी में जल की बढ़ोतरी हुई है। नदी के पास चमुखा भवानीपुर सिसवा मंगलपुर ननकार भटवालिया सहित दर्जनों गांव के लोगों को बाढ़ के आने की डर सता रही हैं । इसको लेकर सीओ अभिषेक कुमार व बीडीओ संजीव कुमार ने हरहा नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों का ट्रैक्टर से निरीक्षण किया व स्थानीय मुखिया हाफिज गदी व ग्रामीण रामाशीष यादव धनई यादव अनिरुद्ध ठाकुर संजय मुखिया प्रहलाद बैठा सुदर्शन बैठा नंदकिशोर मुखिया परमेश्वर ठाकुर सहित सैकड़ों लोगोें के साथ विमर्श बैठक की। बाढ़ के दिनों की परेशानियों से अवगत होने के साथ ही सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी और नदी के पास रहने वाले लोगों से अलर्ट रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कभी भी बाढ़ आने की स्थिति दिखे तो अविलंब स्थानीय प्रशासन को सूचना दें ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/bdo-gave-instructions-to-inspect-the-embankments-127501685.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/
0 Response to "बीडीओ ने तटबंधों का निरीक्षण कर दिए निर्देश"
Post a Comment