Popular Posts

जमीन विवाद में जख्मी महिला की हुई मौत

जमीन विवाद में जख्मी महिला की हुई मौत

सूर्यापुर में बीते दिनो जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी 65 वर्षीय वृद्ध महिला की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। 14 जून को सूर्यापुर पंचायत के वार्ड 8 निवासी दिलीप कुमार शर्मा एवं शंकर शर्मा के बीच जमीन विवाद में मारपीट हुई थी। जिसमें दिलीप शर्मा की मां राधा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। जिसके बाद वृद्ध पीड़िता को उपचार के लिए छातापुर पीएचसी लाया गया था। जहां उन्हें रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद डीएमसीएच में मौत हो गई। पुत्र ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें शंकर शर्मा, नित्यानंद शर्मा, त्रिभुवन शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, राजकिशोर शर्मा, उपेंद्र शर्मा, उर्मिला देवी एवं पारो देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chhatapur/news/woman-injured-in-land-dispute-died-127501678.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/

0 Response to "जमीन विवाद में जख्मी महिला की हुई मौत"

Post a Comment