मास्क नहीं पहनने पर 50 लोगों से 2500 रुपए जुर्माना वसूला
11 July, 2020
Comment
बसंतपुर सीओ विद्यानंद झा ने शनिवार को प्रखंड अंतर्गत बलुआ, सीतापुर, भवानीपुर, वीरपुर, बसंतपुर सहित अन्य चौक-चौराहों पर बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों एवं मास्क का प्रयोग नही करने वाले दुकानदारों 50 से ज्यादा लोगों का चालान काटा। सीओ ने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार मास्क नहीं पहनने पर 50 रुपए के हिसाब से जुर्माना वसूला गया। अभियान में हल्का कर्मचारी नवीन कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
चेकिंग में पुलिस ने काटा 12 हज़ार का चालान
बलुआ बाजार | ललितग्राम ओपी पुलिस ने क्षेत्र के क्वार्टर चौक के समीप शुक्रवार को ओपी अध्यक्ष शुभनारायन तिवारी के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ओपी अध्यक्ष ने बिना हेलमेट और जरूरी कागजात नहीं रहने के कारण वाहन मालिकों से तकरीबन 12 हजार का चालान काटा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/basantpur/news/50-people-were-fined-rs-2500-for-not-wearing-masks-127501676.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/fhj_1594483644.jpg
0 Response to "मास्क नहीं पहनने पर 50 लोगों से 2500 रुपए जुर्माना वसूला"
Post a Comment