काेराेना को ले एनयूजे की बैठक स्थगित
11 July, 2020
Comment
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के सुपौल जिला ईकाई की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र चंदन ने दी। श्री चंदन ने बताया छातापुर यात्री शेड में 12 जुलाई को बैठक होनी थी। लेकिन कोवीड-19 के मद्देनजर जिला सम्मेलन सह परिचर्चा को स्थगित करना पड़ा। बताया सम्मेलन की अगली तिथि कोरोना की स्थिति को देखते हुए बाद में तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुपौल शहर के साथ पटना में भी लॉक डाउन है। ऐसी स्थिति प्रदेश स्तर के अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकते थे।लिहाजा इस तरह का निर्णय सामूहिक हित में लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/nuj-meeting-postponed-to-caraina-127501679.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/
0 Response to "काेराेना को ले एनयूजे की बैठक स्थगित"
Post a Comment