Popular Posts

मवेशी को चारा देने के दौरान करंट से एक व्यक्ति की मौत

मवेशी को चारा देने के दौरान करंट से एक व्यक्ति की मौत

बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुकरचक पंचायत के वार्ड-दो में करंट लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जिला परिषद सदस्य मधु देवी ने बताया कि मनोज मुखिया शुक्रवार की सुबह चार बजे दैनिक कार्य के दौरान मवेशी को चारा दे रहे थे। इसी बीच बिजली पोल से जुड़े तार के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन इस तरह की घटना हो रही है। विभाग को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए ताकि किसी की जान न जा सके। जिप सदस्य के पति अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी आवेदन के माध्यम से बिजली विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं कनीय अभियंता रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद सरकारी मुआवजा देने का अधिकार बोर्ड ऑफिस पटना को है। वहीं से आदेश आने पर मुआवजा मिलेगा। फिलहाल वे कागजी प्रक्रिया पूरी कर अपने वरीय पदाधिकारी को भेज रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bihariganj/news/one-person-died-of-electrocution-while-feeding-cattle-127547073.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/

0 Response to "मवेशी को चारा देने के दौरान करंट से एक व्यक्ति की मौत"

Post a Comment