बीरगांव चतरा में शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला
24 July, 2020
Comment
प्रखंड क्षेत्र के बीरगांव चतरा पंचायत के वार्ड नंबर- दो निवासी उमेश मंडल के घर में अचानक आग लगने से सारा समान जलकर राख हो गया। लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट- सर्किट बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बीरगांव चतरा पंचायत के ही वार्ड नंबर- तीन निवासी उमेश यादव के घर में भी गुरुवार की रात अचानक आग लगने से दो घर सहित उसमें रखा सामान व एक बकरी जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ रविश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से आग लगने के बारे में जानकारी प्राप्त किए और सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/short-circuit-fire-in-a-house-burns-in-birgaon-chatra-127547085.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/3_1595607029.jpg
0 Response to "बीरगांव चतरा में शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला"
Post a Comment