तीन जगह टूटे तटबंध, 10 लाख लोग फंसे, वायुसेना के हेलिकॉप्टर आज से गिराएंगे राहत
नेपाल में लगातार बारिश के बाद सूबे की नदियाें ने राैद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के 10 जिलों की 529 पंचायतों की लगभग 10 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में आ चुकी है। 24 घंटे में गोपालगंज में दो और पूर्वी चंपारण में एक जगह तटबंध टूटने से नए इलाके डूब गए हैं। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट पुल के गर्डर तक बागमती का पानी अाने से ट्रेन सेवा राेक दी गई है।
बाढ़ की स्थिति गंभीर होते देख दूरदराज या सड़क संपर्क भंग हो चुके इलाकों में राहत के लिए शनिवार को वायु सेना के हेलिकॉप्टर पटना पहुंच जाएंगे। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार को विभाग के सचिव संजीव हंस और आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ कटाव वाले इलाकों का एरियल सर्वे किया। कहा कि गंडक का पानी 2017 के स्तर से 26 इंच ऊपर पहुंच गया है। यह नदी का सर्वोच्च जलस्तर है।
मोबाइल बंद रखने पर मोतिहारी के इंजीनियर सस्पेंड
सर्वे के बाद मंत्री ने बताया कि बगहा, माेतिहारी और गाेपालगंज में तटबंध पर 30 से 40 मीटर लंबाई में कटाव हुआ है। 2 दिनों में जलस्तर घटने पर तटबंधों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। कअलर्ट होने के कारण कई स्थानों पर हम तटबंधों को बचाने में सफल रहे। कई जगहों पर सीपेज की समस्या है। इन्हें भी दुरुस्त किया गया है। मंत्री ने बताया कि मोबाइल बंद रहने की शिकायत पर मोतिहारी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है।
सेना के 2 हेलिकॉप्टर दरभंगा से और एक पटना से भरेंगे उड़ान
आपदा प्रबंधन के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि शनिवार व रविवार को 3 हेलीकाॅप्टर खाद्य सामग्री की एयर ड्राॅपिंग करेंगे। 2 दरभंगा से दरभंगा और मोतिहारी में राहत कार्य चलाएंगे। वहीं एक हेलीकॉप्टर पटना से गोपालगंज में राहत सामग्री ले जाकर एयर ड्रॉपिंग करेगा। 271 कम्युनिटी किचेन में रोज 1,15,325 लोग भोजन कर रहे हैं।
10 जिले के 9.60 लाख लोग प्रभावित, 18 मौतें
- बाढ़ से 18 की जान गई है, जिसमें मुजफ्फरपुर में 8, पू. चंपारण 7, सीतामढ़ी 2 व दरभंगा में 1 के डूबकर मरने की खबर है।
- गोपालगंज में 9, पूर्वी चम्पारण में 8 , सुपौल में 3 व खगड़िया में एक राहत शिविर चल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/embankment-broken-at-three-places-10-lakh-people-stranded-iaf-helicopters-will-be-dropped-from-today-127549491.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/94_1595630994.jpg
0 Response to "तीन जगह टूटे तटबंध, 10 लाख लोग फंसे, वायुसेना के हेलिकॉप्टर आज से गिराएंगे राहत"
Post a Comment