कोरोना-बाढ़ को देखते हुए चुनाव आयोग ने वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट और सात विस सीटों के उपचुनाव टाले
काेरोना व बाढ़ के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने बिहार के वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट सहित छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव टाल दिया है। आयोग ने 7 सितंबर तक सिर्फ इन्हीं सीटों पर होने वाले उपचुनाव को टाला है। आयोग शुक्रवार को होने वाली बैठक में इन सीटों पर उपचुनाव के लिए नए कार्यक्रम की तारीखों पर चर्चा करेगा।
वाल्मीकिनगर सीट सहित तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 2-2 विधानसभा सीट तथा असम मध्य प्रदेश और केरल में 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। ज्यादातर सीटें निर्वाचित सदस्यों के निधन के कारण खाली हुई हैं। आयोग के अनुसार ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने विचार किया है कि संबंधित सीटों पर उपचुनाव कराना लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से फिलहाल उचित नहीं है। दूसरी और जिला स्तर के पदाधिकारी बाढ़ की स्थिति से निपटने में लगे हैं। चुनाव के नियमों के अनुसार 180 दिनों के भीतर उपचुनाव करा लिया जाना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/in-view-of-the-corona-flood-the-election-commission-postponed-the-by-elections-to-valmikinagar-lok-sabha-seat-and-seven-vis-seats-127545994.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/orig_0521electioncommission_1595546373.jpg
0 Response to "कोरोना-बाढ़ को देखते हुए चुनाव आयोग ने वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट और सात विस सीटों के उपचुनाव टाले"
Post a Comment