Popular Posts

मेरठ की महिला और उसकी बेटी की हत्या करने वाला बेगूसराय का युवक गिरफ्तार

मेरठ की महिला और उसकी बेटी की हत्या करने वाला बेगूसराय का युवक गिरफ्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी की हत्या के मामले में फरार अभियुक्त शमशाद को मेरठ पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शमशाद के होने का पता चला था, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी। मेरठ पुलिस के अनुसार शमशाद ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायर किया।

जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शमशाद बेगूसराय का रहने वाला है और लंबे समय से मेरठ में रह रहा था। शमशाद पर आरोप है कि उसने बतौर पत्नी साथ रह रही एक महिला और उसकी करीब 10 साल की बेटी की चार महीने पहले हत्या कर घर में ही फर्श के नीचे दबा दिया था और फरार हो गया था। पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या है मामला: शमशाद ने झूठ बोल कर शादी की
शमशाद ने गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद शादी कर मेरठ में रहने लगा। कहा जा रहा है कि शमशाद ने धर्म के बारे में झूठ बाेलकर अमित बन महिला से दोस्ती और फिर शादी की। जब इसका खुलासा हुआ तो शमशाद और उसकी पत्नी तथा अन्य लोगों ने मिलकर महिला व बेटी की हत्या कर दी। फिर शव काे घर के अंदर ही दफना दिया। इस बीच महिला की सहेली को फोन बंद होने से शक हुआ। उसने थाना मां-बेटी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begusarai youth arrested for killing Meerut woman and her daughter


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/begusarai-youth-arrested-for-killing-meerut-woman-and-her-daughter-127545993.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/crime_1595546475.jpg

0 Response to "मेरठ की महिला और उसकी बेटी की हत्या करने वाला बेगूसराय का युवक गिरफ्तार"

Post a Comment