स्कूली कक्षा के सिलेबस 35% तक घटाए जाएंगे, एससीईआरटी काे मिला जिम्मा
23 July, 2020
Comment
कोरोना के कारण स्कूल की विभिन्न कक्षाओं की बाधित पढ़ाई की भरपाई के लिए सिलेबस को कम किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सिलेबस छोटा करने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को दी है। सिलेबस को 30 से 35 प्रतिशत छोटा किया जा रहा है। शेष बचे सिलेबस के आधार पर आगे की पढ़ाई और परीक्षा भी ली जाएगी।
कोई भी महत्वपूर्ण चैप्टर नहीं हटाए जाएंगे
सिलेबस कम करने के दौरान किसी भी अहम चैप्टर को नहीं हटाया जाएगा। ज्यादातर शुरू के चैप्टर ही कम करने की बात कही जा रही है। स्कूल कब से खुलेंगे, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। अभिभावक कोरोना संक्रमण रहते स्कूल खुलने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि बच्चों के लिए दूरदर्शन पर पढ़ाई कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/school-class-syllabus-will-be-reduced-by-35-scert-gets-the-responsibility-127545995.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/bihar-edu-dept-job_1595546301.jpg
0 Response to "स्कूली कक्षा के सिलेबस 35% तक घटाए जाएंगे, एससीईआरटी काे मिला जिम्मा"
Post a Comment