नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में एक गिरफ्तार
04 July, 2020
Comment
नगर थाना क्षेत्र के चखनी रजवटिया पंचायत के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छेड़खानी करने वाले युवक को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई करते हुए नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। गिरफ्तार युवक चखनी रजवटिया पंचायत का 23 वर्षीय इकबाल नट है। पीड़िता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता द्वारा दिए आवेदन में बताया गया है की शुक्रवार की शाम घर के समीप सरेह में शौच के लिए गई थी। पहले से घात लगाए इकबाल नट ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंच युवक को पकड़ लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस उसे जेल भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/one-arrested-for-minor-molestation-case-127476981.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/
0 Response to "नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में एक गिरफ्तार"
Post a Comment