Popular Posts

6 बैंक कर्मी, 5 स्वास्थ्य कर्मी व 2 पुलिस कर्मी सहित 39 नए लोग काेराेना संक्रमित

6 बैंक कर्मी, 5 स्वास्थ्य कर्मी व 2 पुलिस कर्मी सहित 39 नए लोग काेराेना संक्रमित

पश्चिम चंपारण जिले में शनिवार को आए काेराेना संक्रमितों की रिपोर्ट चौकाने वाली है। एक दिन की रिपोर्ट में जिले में कुल 39 लोग संक्रमित पाए गए है। इस प्रकार जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 284 तक पहुंच गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है तथा 150 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। लेकिन अब भी 132 लोग संक्रमित है। शनिवार को आए पॉजिटिव रिपोर्ट में 6 बैंककर्मी, 5 स्वास्थ्यकर्मी, 2 पुलिसकर्मी सहित 39 लोग शामिल है। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि जिन लोगों का कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें चार लोगों को छोड़कर सभी स्थानीय है। कंटेंक्ट ट्रेसिंग के दौरान उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है।

मेडिकल टीम उनकी निगरानी रख रही है। अगर इनमें किसी में कोरोना का लक्षण अधिक पाया जाता है तो उन्हें जीएमसीएच के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। जिले में शनिवार को जिन लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, उसमें पांच स्वास्थ्यकर्मी एवं दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। हालांकि जिले में कोरोना से 150 लोगों ने जंग जीता भी जीता है। लेकिन फिर भी जिले में लगातार बढ रहे कोरोना पॉजिटिवों का आंकडा चिंता का सबब बनता जा रहा है।

मास्क नहीं लगाने वाले होंगे दंडित
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले वासियों से अपील किया है कि वे इस वैश्विक महामारी के दौर में ऐहतियात बरते। अति आवश्यक हो तभी घर से निकले। घर से निकलने वाले सभी को मास्क लगाना और उन्हे सोशल डिस्टेंसिंग मेंटन करना अनिवार्य किया है। जो मास्क नहीं लगा रहा है उसे दंडित भी किया जा रहा है। घर से निकले पर सभी को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
39 new people including 6 bank personnel, 5 health workers and 2 police personnel are Karena infected


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/39-new-people-including-6-bank-personnel-5-health-workers-and-2-police-personnel-are-karena-infected-127476979.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/4bettiah-01_1593880312.jpg

0 Response to "6 बैंक कर्मी, 5 स्वास्थ्य कर्मी व 2 पुलिस कर्मी सहित 39 नए लोग काेराेना संक्रमित"

Post a Comment