Popular Posts

इंडो-नेपाल बाॅर्डर से 22 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बाॅर्डर से 22 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात भंगहा एसएसबी के जवानों ने 22 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 44वीं बटालियन के उप सेनानायक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग शुक्रवार की रात गांजा की खेप लेकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के फिराक में है। पिलर संख्या 425/15 के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति माथे पर दो बोरी मे रखे कुछ समान लेकर आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर बोरे के बैंडल का तलाशी ली गई तो 22 किलो 500 ग्राम गांजा पाया गया। तस्कर की पहचान भंगहा बाजार गांव निवासी बासुदेव यादव का 48 वर्षीय पुत्र प्रभु यादव के रूप में हुई है। वहीं, गांजा का अंतरराष्ट्रीय कीमत 9 लाख रुपए आंकी गई है। भंगहा थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि एसएसबी के आवेदन पर तस्कर को जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A smuggler arrested with 22 kg 500 grams of ganja from Indo-Nepal border


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/a-smuggler-arrested-with-22-kg-500-grams-of-ganja-from-indo-nepal-border-127476982.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/4bettiah-02_1593880420.jpg

0 Response to "इंडो-नेपाल बाॅर्डर से 22 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार"

Post a Comment