Popular Posts

कर्ज माफी की अफवाह पर आवेदन देने पहुंची महिलाएं

कर्ज माफी की अफवाह पर आवेदन देने पहुंची महिलाएं

झूठी अफवाह पर सैकड़ों की संख्या में जीविका की महिलाएं शुक्रवार को अपनी कर्ज माफी के लिए आवेदन देने मधुबनी प्रखंड मुख्यालय पहुंची। जहाँ जीविका के बीपीएम एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने सभी महिलाओं को समझा बुझाकर उनके घर भेजा गया। साथ ही सभी महिलाओं को बताया कि सरकार के द्वारा कोई कर्ज माफी की सूचना अभी तक हम लोगो को नही मिली है। जीविका के बीपीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह अफवाह फैला दिया गया है कि जीविका के तरफ से जितना भी लोन (कर्ज) दिया गया है उसे सरकार के तरफ से माफ किया जा रहा है। झूठी अफवाह पर सैकड़ों महिलाएं आवेदन लेकर प्रखंड मुख्यालय में जमा करने पहुच रही हैं।

इसकी सूचना मिलने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक रोहन कुमार के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर महिलाओं को समझा बुझाकर घर भेजा गया। बीपीएम ने बताया कि किसी प्रकार का कर्ज माफी के लिए सरकार के तरफ से कोई निर्देश या सूचना नही मिली है। अगर ऐसी सूचना मिलती हैं तो तुरंत सभी को बताया जाएगा। ऐसे में किसी अफवाह के फेर में पड़ने की जरूरत नहीं है। महिलाओ को समझने के बाद सभी महिलाएं अपने घर लौट गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/women-arrived-to-apply-on-the-rumor-of-debt-waiver-127476987.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/

0 Response to "कर्ज माफी की अफवाह पर आवेदन देने पहुंची महिलाएं"

Post a Comment