नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं किया जा रहा है पालन
कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग पूरे राज्य में तरह तरह के माध्यमों से दो गज दूरी है जरूरी व मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। कई जगहों पर इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बावजूद इसके नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय परिसर में लोग खुलेआम सोशल डिस्टेंस का माखौल उड़ा रहे हैं। यहीं नहीं कई चेहरे बिना मास्क के हीं प्रवेश कर रहे हैं। कार्यालय परिसर में आरटीपीएस काउंटर से लेकर आधार पंजीयन केंद्र पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर एक दूसरे सटकर जा रहे हैं।
हैरत की बात तो यह है कि यहां लोगों को कतारबद्ध कराने के लिए 3-4 सुरक्षा गार्डों की भी तैनाती है। लेकिन गार्ड अपनी ड्यूटी के बजाय कहीं आराम करते दिख रहे तो कहीं लोगों से सटकर बाते करते नजर आ रहे हैं। आमलोगों को न तो कोई रोकने वाला और न हीं कोई टोकने वाला है। शनिवार को प्रखंड कार्यालय में यह नजारा बखूबी देखने को मिला, जब आमलोग सामाजिक दूरी भूलकर एक दूसरे से सटे कतारबद्ध खड़े थे और वहीं गार्ड साहब कुर्सी पर बैठकर आराम फरमाते रहें। इतना हीं नहीं इस भीड़ में कई चेहरों पर मास्क तक नहीं था।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि यहां अगर संक्रमण फैला तो कौन रोकेगा? ऐसा न हो, किसी एक की लापरवाही पूरे क्षेत्र के लिए सिरदर्द बन जाए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में बीडीओ, सीओ, नगर प्रबंधक व शिकारपुर थानाध्यक्ष पूरी टीम के साथ लोगों को मास्क पहनने व एक दूसरे से सामाजिक दूरी का पालन करने की सिख दे रहे थें। ऐसे में अगर सरकारी दफ्तरों में हीं सामाजिक दूरी भूलकर लोग बिना मास्क के घूमते मिले तो इसे क्या कहेंगे? बहरहाल इस महामारी के संकमण को रोकने तथा लोगों को मास स्तर पर जागरूक करने के लिए प्रशासन को थोड़ी और सख्ती की जरूरत पड़ेगी।
पुलिस प्रशासन ने लोगों को किया जागरूक, मास्क लगाने की दी नसीहत
नरकटियागंज|कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम चंदन चौहान ने किया है। शुक्रवार को नगर के शहीद चौक, आर्य समाज रोड, सब्जी मंडी रोड, मस्जिद रोड, सोनारपट्टी रोड, शिवगंज चौक, पुरानी बाजार चौक, हरदिया चौक आदि जगहों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया गया। एसडीएम ने लोगों से अपील किया कि जब भी अपने घरों से बाहर निकले तो मास्क पहनकर निकले।
मास्क लगाकर ही आप अपने एवं अपने परिवार की जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने बाइक सवार लोगों एवं चार पहिया वाहनों में सवार लोगों को भी मास्क पहनने का हिदायत दिया है। एसडीएम ने बताया कि बिना मास्क के घुमने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि मास्क नहीं पहनने पर 50 रुपए का जुर्माना लगेगा। मौके पर बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी, सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त, शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता, सीटी मैनेजर विनय रंजन समेत पुलिस बल मौजूद थे।
सभी कर्मियों को सख्त निर्देशित किया गया है कि बिना मास्क के कोई कार्यालय के भीतर प्रवेश न करे। कार्यालय परिसर में अगर लोग बिना मास्क के दिखते हैं तो अब उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। परिसर में आमलोग सामाजिक दूरी पालन करें व मास्क पहने इसके लिए सुरक्षा गार्डों को भी कड़ा निर्देश दिया जा रहा है।
राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी, बीडीओ, नरकटियागंज।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/social-distancing-is-not-being-followed-in-narkatiaganj-block-office-127476988.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/4bettiah-04_1593880902.jpg
0 Response to "नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं किया जा रहा है पालन"
Post a Comment