डीएम ने जल-जीवन-हरियाली योजना एवं गरीब कल्याण रोजगार योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की
जिले में विभिन्न प्रकार के कलस्टर का निर्माण कर जिले के निवासियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बंबू क्राफ्ट कलस्टर का निर्माण भी किया जाना है ताकि बांस के उत्पादन से जुड़े हुए व्यक्तियों का आर्थिक स्तर ऊपर उठ सके। बम्बू क्राफ्ट कलस्टर का निर्माण शुरू करने की दिशा में सभी मनरेगा पीओ कार्य करें। अधिकारी अगर प्रयास करें, तो जिले में बैम्बू क्राफ्ट कलस्टर को एक कुटीर उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता है तथा बहुत सारे श्रमिकों एवं व्यक्तियों को स्वरोजगार भी दिलाया जा सकता है। शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने ये बाते कही।
याेजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
जल-जीवन-हरियाली योजना एवं गरीब कल्याण रोजगार योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान राज्य सरकार की अत्यंत ही महत्वपूर्ण योजना है। सभी प्रखंडों को ससमय कार्य को पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य गुणवतापूर्ण तरीके से युद्धस्तर पर हर हाल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया जाय। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही, अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
नए स्त्रोतों का किया जाएगा सृजन
समीक्षा के क्रम में सार्वजनिक तालाब, पोखर की उड़ाही, सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता का निर्माण, पईन का जीर्णोंद्धार, कुआं का निर्माण, नलकूपों का जीर्णोंद्धार, टपकन सिंचाई विधि, नये जल स्रोतों का सृजन आदि पर गहन समीक्षा की गयी। डीएम ने कहा कि जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में वापस लौटे व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाना है ताकि वे अपना जीविकोपार्जन कर सके।
पोखर के लिए 231 स्थलों पर काम शुरू
डीएम ने कहा कि पौधरोपणकार्य में इस बात का खास ख्याल रखा जाय कि जो वृक्ष कम समय में लाभ देना शुरू करते हैं जैसे-आंवला, पपिता, नींबू, अमरूद, आम्रपाली, लीची आदि पौधों को लगाया जाय ताकि इसका लाभ तुरंत लाभुक को मिल सके तथा लाभुक को स्वरोजगार मुहैया हो सके। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी, डीआरडीए द्वारा बताया गया कि निजी जमीन में पोखर निर्माण के लिए 231 स्थलों पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/dm-reviews-work-progress-of-jal-jeevan-hariyali-yojana-and-garib-kalyan-rozgar-yojana-127476985.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/4bettiah-03_1593880671.jpg
0 Response to "डीएम ने जल-जीवन-हरियाली योजना एवं गरीब कल्याण रोजगार योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की"
Post a Comment