Popular Posts

पुलिस को देख तस्कर गाड़ी छोड़ भागा, शराब बरामद

पुलिस को देख तस्कर गाड़ी छोड़ भागा, शराब बरामद

खिजरसराय पुलिस ने खिजरसराय बाजार स्थित पीएनबी एटीएम के समीप कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से अठारह कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी की है। मौके से तस्कर भाग निकलने में सफल रहा। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि के करीब 2 बजे पुलिस का गश्ती वाहन गुजर रहा था। इस दौरान एक पिकअप वाहन को उसका चालक पुलिस की गाड़ी देखकर भगाने लगा।

यह देखकर गश्ती पार्टी को शंका हुई तो पीछा करना शुरू कर दिया गया। इस क्रम में तस्कर खिजरसराय बाजार में पीएनबी के एटीएम के पास अपने वाहन को खड़ा कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल हो गया। वाहन की जांच की गई तो उसमें से शराब की खेप मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में वाहन संख्या बीआर 01जीसी 9808 के मालिक एवं अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
चार के खिलाफ दर्ज किया गया केस
खिजरसराय थाना की पुलिस ने एक दूसरे मामले में सोमवार को 57 केन बीयर के साथ पकड़े गए पिकअप चालक के निशानदेही पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में चिरैली कर शक्ति कुमार, रौनिया के शशि कुमार, बथानी थाना के चन्दाचाक गांव के धर्मेन्द्र कुमार शामिल है। केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kijarsray/news/seeing-the-police-the-smuggler-ran-away-from-the-car-recovered-the-liquor-127514248.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/

0 Response to "पुलिस को देख तस्कर गाड़ी छोड़ भागा, शराब बरामद"

Post a Comment