शहर में घरों को सैनिटाइज कर बांटे गए मास्क और साबुन
कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए व आम नागरिक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन गंभीरता से करें इसके तहत मंगलवार को गया नगर निगम ‘’नगर सरकार आपके द्वार’’ अभियान के दूसरे दिन नगर निगम के वार्ड संख्या 50 व 51 में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक अवधेश कुमार सिंह, स्थानीय पार्षद मनोज कुमार, पार्षद वीणा देवी के नेतृत्व में घर-घर घूमकर चार मास्क व साबुन का वितरण किया गया।
उस दौरान उक्त क्षेत्रों के सभी घरों को सैनिटाइजेशन व माउंटेड फिटेड फॉगिंग का कार्य कराया गया। इस दौरान मौके पर आम नागरिकों को संबोधित करते हुए मेयर गणेश पासवान ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए हमें सरकार के नियम का सख्ती से पालन करना होगा, तभी इस संक्रमण को सौ प्रतिशत रोक सकते हैं। सभी व्यक्ति को मास्क अति आवश्यक प्रयोग करना होगा।
वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार बढ़ते करोना संक्रमण से आम नागरिक को बचाने के लिए ‘’नगर सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जो कि 7 अगस्त तक चलता रहेगा। अभियान के दौरान सभी घरों को चार-चार मास्क दिया जा रहा है। ताकि लोग जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा सरकार का जारी गाइडलाइंस का पालन भी हमें सख्ती के साथ करना होगा। तभी इस संक्रमण के चैन को तोड़ने में सफल होंगे। इन दिनों गया शहर में लगातार कोरोना की मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हमें कोरोना से लड़ना है न कि डरना है।
कोरोना से बचने के लिए किया जागरूक:इस अवसर पर उक्त दोनों वार्डों में सैकड़ों लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया गया । सभी को बिना मास्क पहने घर से नहीं निकलने के लिए अपील की गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई व्यवस्था अस्थाई हो इसके लिए विशेष जोर दिया गया।
बुधवार को वार्ड 52 व 53 में होगा कार्यक्रम
7 अगस्त तक लगातार चलने वाले नगर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 52, 53 में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर उप नगर आयुक्त अजय कुमार,नगर प्रबंधक त्रिपूरारी शरण, कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार सिंह, सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा, मनोज कुमार शर्मा, दिनकर प्रसाद,जय प्रकाश सिंह, सत्येंद्र प्रसाद,गौतम कुमार, विनेश राव, सतीश पासवान, रंजीत, परशुराम रामजी प्रसाद जुगल किशोर प्रसाद अरविंद प्रसाद सनोज कुमार, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/masks-and-soaps-distributed-by-sanitizing-homes-in-the-city-127514254.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/orig_83_1594767225.jpg
0 Response to "शहर में घरों को सैनिटाइज कर बांटे गए मास्क और साबुन"
Post a Comment