Popular Posts

अनुमंडल अस्पतालों में भी शुरू हुई कोरोना जांच, तुरंत मिलेगी रिपोर्ट

अनुमंडल अस्पतालों में भी शुरू हुई कोरोना जांच, तुरंत मिलेगी रिपोर्ट

कोरोना के लक्षण से परेशान लोगों को सदर अस्पताल नहीं आना होगा। वह अपने क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना की जांच करा सकेंगे। उन्हें रिपोर्ट का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सेंपल देने के आधा धंटे के अंदर उन्हें रिपोर्ट मिल जाएगी। जिले के दलसिंहसराय, पटोरी, रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार से कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। इन अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कोरोना की जांच की जाएगी। अनुमंडल स्तर पर कोरोना जांच शुरू होने से टेस्टिंग में तेजी आएगी। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सतीश कुमार ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर जांच होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जांच के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/corona-investigation-started-in-subdivision-hospitals-report-will-be-available-immediately-127547228.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/

0 Response to "अनुमंडल अस्पतालों में भी शुरू हुई कोरोना जांच, तुरंत मिलेगी रिपोर्ट"

Post a Comment