Popular Posts

डूब गए सभी चापाकल, पिपरासी प्रखंड के तीन पंचायतों के लिए बाढ़ का पानी ही बना पेयजल

डूब गए सभी चापाकल, पिपरासी प्रखंड के तीन पंचायतों के लिए बाढ़ का पानी ही बना पेयजल

जिले के पिपरासी प्रखंड के तीन ऐसे पंचायत है जहां की हजारों की आबादी अलग-अलग ठिकानों पर बाढ़ के दौरान शरण लिए हुए हैं। इन लोगों को सर छुपाने के लिए फिलहाल जगह तो मिल गया है लेकिन एक तरफ जहां यह लोग दाने-दाने को मोहताज है। वहीं, दूसरी ओर इनमें से कई लोग बाढ़ के पानी को उबालकर अथवा छानकर पीने के लिए विवश हो रहे हैं। इस प्रखंड के सेमरा लबेदहा, मझरिया और बलुआ पंचायत के सैकड़ों लोग गंदे और कीटाणु युक्त पानी को पीने से बीमार हाे जाए कहना मुश्किल है। इन तीनों पंचायत में लगे सभी सरकारी अथवा गैर सरकारी चापाकल बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं अथवा डूबने के कगार पर हैं।

आपातकालीन स्थिति मैं कहीं गैस सिलेंडर की किल्लत ना हो जाए इसलिए इन पंचायतों की बाढ़ पीड़ित महिलाएं पानी उबालने के बजाय उसको छानकर इस्तेमाल कर रही है । इन तीनों पंचायतों के ग्रामीण राम अवध यादव, जयप्रकाश शाह,रामसेवक बिंद, कैलाश बिंद,बीरबल बिंद, सुरेश बिंद, शंभू बिंद सहित बेली देवी, चंपा देवी, कमला देवी, शिकारी देवी, राधिका देवी और आशा देवी ने बताया कि वह विगत 10 दिनों से अपने घर बार को छोड़कर ऊंचे जगहों पर शरण लिए हुए हैं। सबसे अधिक परेशानी पीने के पानी की उपलब्धता को लेकर है। महिलाओं ने बताया कि गंदा पानी पीने से अक्सर बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं लेकिन हमें देखने वाला कोई नहीं है।

ऊंचे स्थलों की ओर लोगों का पलायन जारी, पीड़ितों को खाने की व्यवस्था करने में हो रही है परेशानी

बांध पर शरण लेने वाले विस्थपित परिवार।

बता दें कि सेमरा लबेदाहां पंचायत के बाढ़ पीड़ित छितौनी तमकुही रेल परियोजना के अधूरे रेल लाइन पर विगत 10 दिनों से शरण लिए हुए हैं। इसके अलावे मझरिया पंचायत के सैकड़ों लोग आसपास के ऊंची सड़क पर शरण लिए हुए हैं । ये लोग वहां पर प्लास्टिक के टेंट में कई दिनों से जीवन गुजार रहे हैं। इसके अतिरिक्त गांव के पक्के मकान जिन पर छत है वहां पर भी बाढ़ पीड़ित शरण लिए हुए हैं। बलुआ पंचायत के बाढ़ पीड़ित पिपरासी तटबंध पर टेंट में जीवन गुजार रहे हैं। बलुआ के अधिकांश लोग बगहा की तरफ भी कुच कर गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Drinking water became flood water for three Panchayats of Chapakal, Piparasi block submerged
Drinking water became flood water for three Panchayats of Chapakal, Piparasi block submerged


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/drinking-water-became-flood-water-for-three-panchayats-of-chapakal-piparasi-block-submerged-127547044.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/orig_24bettiah-01_1595605322.jpg

0 Response to "डूब गए सभी चापाकल, पिपरासी प्रखंड के तीन पंचायतों के लिए बाढ़ का पानी ही बना पेयजल"

Post a Comment